जनसंपर्क अभियान को दी गति, मिल रहा है जन समर्थन
रायगढ़ – वार्ड क्रमांक 02 से इसबार कांग्रेस पार्टी ने वार्ड वासियों की मांग पर मंजू देवनाथ साव को उम्मीदवार बनाया है कांग्रेस की टिकट मिलते ही उन्होंने वार्ड के एक एक घर जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। मंजू देवनाथ साव ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है, पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रही मंजू देवनाथ साव ने कांग्रेस पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनता के बीच एक सशक्त पहचान बनाई है। विदित हो कि लोकसभा हो या विधानसभा, हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। बिना किसी पद पर रहते हुए,भी जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं उनके इस समर्पण और सेवा भाव के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें भली-भांति जानते और सराहते हैं वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक से 02 चुनावी मैदान में उतरकर मंजूदेवनाथ साव अपने वार्ड में घर – घर जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं, वहीं जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। वे लगातार अपने वार्ड में घूम-घूम कर लोगों से मिल रहे हैं, और वार्ड वासियों की प्रमुख – प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिला रही हैं इससे पहले यहां भाजपा का पार्षद रहा है। मंजूदेवनाथ साव का कहना है, कि पार्षद बनने का उद्देश्य जनता की सेवा करना है, वे हर समय अपने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे,आखिरकार निर्णय तो वार्डवासियों के हाथ में है कि वे किसे अपना पार्षद चुनते हैं। लेकिन फिलहाल तो मंजूदेव नाथ साव ने भाजपा के प्रत्यासी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता नजर आ रहा है। चुनाव बहुत ही नजदीक हैं इसी कारण मंजू देवनाथ साव ने वार्ड में प्रचार अभियान को गति दे दी है। उन्होंने कहा कि अपनी सक्रियता और समर्पण के बल पर जीत की उम्मीद में हैं वार्ड में प्रचार के दौरान महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू ने भी कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवनाथ साव के साथ जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रही है। वार्ड क्रमांक 02 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे है