रायगढ़ – नगर में मतदान की तारीख 11 फरवरी है। इस नाते अब प्रतिदिन चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है। शहर की गली – गली में नगाड़ों और ढोल के साथ प्रचार रैली निकाली जा रही है। शहर के सभी वार्डो में हो रहे प्रचार के साथ वार्ड क्रमांक 36 में भी चुनावी सरगर्मी देखी जा रही है यहां पर कांग्रेस ने पूनमचंद जांगड़े को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने यहां फिर से विजय चौहान को चुनाव लड़ा रही है कांग्रेस प्रत्याशी पूनमचंद जांगड़े की चुनावी रैली ने रंग पकड़ लिया है। हर रोज वार्ड की गलियों में कांग्रेस के झंडे लगाए जा रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की विचारधारा को लेकर प्रचार में घूम रहे हैं। यह वार्ड पिछले पंचवर्षी में कांग्रेस का ही रहा है और यहां पर पूर्व कांग्रेस पार्षद के द्वारा कई मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराकर वार्ड का विकास किया है अभी यहां पर कांग्रेस की ओर से पूनमचंद जांगड़े एक लोकप्रिय नेता के रूप में प्रसिद्ध है ओर सीधे वार्ड वासियों से जुड़े हुए हैं वहीं इनके पक्ष में कांग्रेस की टीम बड़े ही मजबूती के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं जिस कारण यह आंकलन लगाया जा रहा है। पूनमचंद जांगड़े को वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस वार्ड के लोकप्रिय नेता रहे खुशीराम मल्होत्रा के पुत्र अज्ञात मल्होत्रा पूरी ताकत के साथ यहां पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू और वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रत्याशी पूनमचंद जांगड़े को जीत दिलाने में कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि यहां पर कांग्रेस को बढ़त मिलने की पूरी संभावना है।