रायगढ़ – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही ग्रामीण अंचलों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही नामांकन प्राप्त करने और जमा करने का कार्य जोरों पर जारी है। जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने वाले अपने समर्थकों के साथ दाखिल नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ – साथ नेता और समर्थक भी भारी संख्या में देखे जा रहे हैं। शहर में निगम चुनाव का प्रचार – प्रसार तेज हो रहा है तो वहीं तो वहीं ग्रामीण अंचलों में जिला पंचायत के लिए भी गांव गली में सियासत गरमा रही है यहां भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने अपनी – अपनी राजनीतिक समीकरण बनाना चालू कर दिया है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण के बाद से ही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 लैलूंगा आदिवासी मुक्त सीट घोषित हुई है। आरक्षण के बाद से ही क्षेत्र में यहां पर लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार की बड़ी बहु यशोमती सिंह सिदार के चुनाव लड़ने की बात की चर्चा पूरे विधानसभा में हो रही थी। क्षेत्र वासियों के कहने पर उन्होंने एक मर्तबा फिर से जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने का मन बनाकर नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि यशोमती सिंह सिदार कांग्रेस की लोकप्रिय नेत्री हैं इससे पहले भी वे यहां से प्रचंड मतों से चुनाव जीत चुकी हैं। इसबार भी उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। यशोमती सिंह सिदार पहले भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है ऐसे में उन्हें इस कार्य क्षेत्र का अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है। सामाजिक दृष्टि से देखा जाए तो गोंड समाज में भी यशोमती सिंह सिदार की मजबूत पकड़ मानी जाती है वहीं महिलाओं के बीच में मधुर सम्बन्ध उन्हें राजनीतिक तौर पर मजबूत कर रहा है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहने के दौरान उन्होंने कई गांव में मूलभूत समस्याओं का विकाश कार्य किया है। जिसका लाभ उन्हें इसबार भी मिलने की पूरी संभावना है। यशोमती सिंह सिदार कांग्रेस की एक कर्मठ और संघर्षशील नेत्री हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि यशोमती सिंह सिदार जिला पंचायत सदस्य का जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 (लैलूंगा-2) से लड़कर भाजपा को एक बड़ी चुनौती देंगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि यशोमती सिंह जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़कर भाजपा को करारा देंगी। ज्ञात हो कि पिछले जिला पंचायत चुनाव में यशोमती सिंह सिदार ने भाजपा की दिग्गज महिला नेत्री पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांता साय को 6000 से भी अधिक मतों से पराजित कर चुकी हैं। और जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को और भी मजबूत कर रही है। नामांकन दाखिल करने पहुंची यशोमती सिंह सिदार के साथ मुख्य रूप से लैलूंगा विधानसभा के राजेंद्र वैष्णव महाराज, धमेंद्र पंडा, विमल कुजूर, लोकनाथ सिंह, रत्थु सिदार, रोहित सिदार, चंद्रकला सिदार, सुशीला सिदार, खगेश्वर प्रधान, संगीता गुप्ता, देव प्रसाद सिंह आदि लैलूंगा के किसान ग्रामीण और ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।