रायगढ़ – नगर निगम के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही शहर में महापौर पद के दावेदार शक्रिय हो गए हैं। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद चुनावी तैयारिया भी जोरों पर चल रही हैं। राजनीतिक दलों में टिकट की दावेदारी को रेस हो रही है। महापौर टिकट के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। महापौर टिकट के दावेदार अपनी – अपनी पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। इसके लिए दावेदार अपनी विचारधारा और पार्टी के प्रति किए गए कार्यों को बता रहे हैं। बात करे कांग्रेस पार्टी से महापौर के दावेदारों की तो यहां कई दावेदार हैं लेकिन दावेदारी के इस दौड़ में जनता के बीच से एक नाम सामने आया है यह नाम अनिता ओगरे का है। अनिता ओगरे कांग्रेस सेवा दल में रहकर कांग्रेस के सभी छोटे बड़े कार्यक्रमों में प्रमुखता के साथ पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का भली भांति निर्वहन कर रही है। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस से टिकट की मांग कर रही अनिता ओगरे कांग्रेस पार्टी के अलावा सामाजिक में कार्य में अग्रणी भूमिका निभाती हैं वहीं शहर के आमजन में अच्छी पहचान रखती हैं। श्रीमती अनिता ओगरे ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से हमेशा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा के साथ जुड़कर पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रही है। बता दें कि श्रीमती ओगरे अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव है और एंटी क्राइम एंट क्रप्शन हुमन राईट एंड ऑर्गेनाइजेशन (प्राइवेट इनवेस्टिगेशन ) प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ में भी काम कर रही है। इस हिसाब उनकी दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पार्टी से दो बार टिकट की मांग की है। लेकिन इसबार उनका विश्वास है कि कांग्रेस उन्हें योग्य मानकर महापौर चुनाव लड़ने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि हमेशा पार्टी के लिए काम किया है और जनता की समस्याओं के लिए निरंतर कार्य करती रही है। उनका मानना है कि उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करेंगी इसके अलावा शहर के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगी।