सभ्य समाज गुटखा पाउच बेचने वाले को स्वीकार नहीं करेगा – रूसेन कुमार मिरी

by Bhanu Pratap Mishra

गुटखा पाउच बेचने वाले को चाय वाला सिद्ध करना भाजपा का प्रोपेगेंडा

रायगढ़ – नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं हमेशा की तरह इस बार भी नगर का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बाद यहां बसपा के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी समर का हिस्सा बन चुका है नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टी के लिए लोगों से समर्थन की मांग कर रहे हैं। अब सभी राजनीतिक दल एक दूसरों पर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप लगाने के कार्य में भी भीड़ चुके हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी रूसेन कुमार मिरी को बनाया है रूसेन कुमार एक जाने माने जर्नलिस्ट है। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी किताबें भी लिखी हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के विचारधारा को सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे स्थान पर आम आदमी पार्टी मजबूत इरादों के साथ दिल्ली की जनता के लिए कार्य कर रही है वहीं पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की अपनी कई सफलताएं हैं आम आदमी पार्टी की विचारधारा को लेकर पार्टी में कार्य कर रहे युवा और शिक्षित उम्मीदवार रूसेन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ नगर निगम विकास को लेकर हमेशा पीछे रहा है यहां जितने भी कांग्रेस और भाजपा के महापौर बने उन्होंने शहर के विकास को महत्व नहीं दिया। नगर निगम क्षेत्र में कितने विकास कार्य हुए हैं इसकी जानकारी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में आम आदमी पार्टी ने एक शिक्षित और युवा को महापौर प्रत्याशी बनाकर भाजपा और कांग्रेस को यह बताया है कि आम आदमी पार्टी युवाओं को राजनीति में महत्व देती हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए और कहा कि भाजपा केवल एक प्रोपेगेंडा अभियान चलाकर आम जनता को गुमराह करती हैं कहा कि भाजपा ने एक गुटखा पाउच बेचने वाले को महापौर प्रत्याशी बनाकर उसे जबरन चाय वाले के रूप में सिद्ध कर रही हैं जबकि उनके दुकान पर चाय कम और गुटखा पाउच ज्यादा बेचा जाता है। ऐसे में भाजपा आम जनता और नव युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि गुटखा पाउच बेचने वाले को भाजपा ने प्रत्यासी बनाकर एक मर्तबा फिर से गलती कर दी है। रायगढ़ कला संस्कार और संस्कृति के साथ धर्म प्रिय नगरी भी है यहां की जनता गुटखा पाउच बेचने वाले को वोट नहीं देगी।

You may also like

Leave a Comment