रायगढ़ – नगर निगम चुनाव को लेकर भले ही तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट में शहर के सभी 48 वार्डो का होने वाले आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। रायगढ़ शहर के कुल 48 वार्डो में एक साथ हुए आरक्षण घोषणा के बाद कांग्रेस सहित भाजपा के दिग्गज पार्षदों की मुसीबत बढ़ गई है। पिछले दस पंद्रह वर्षों के चुनाव में जिस प्रकार से कुछ पार्षदों ने अपनी अपनी राजनीतिक पकड़ वार्डो में मजबूत बनाई थी, उन्हें इसबार भी आरक्षण से पहले तक भरोसा बना हुआ था, लेकिन इसबार कई वार्डो के आरक्षण ने सभी को चौका दिया है। एकतरफ आरक्षण ने कई वरिष्ठ पार्षदों के मनसूबे में पानी फेर दिया है तो वहीं टिकट के नए दावेदारों में प्रसन्नता देखी जा रही है।
वार्ड क्रमांक 42 शहर से लगा वार्ड है इसमें सोनूमुड़ा, अमली भौना, बजरंग पारा, इंदिरा आवास और न्यू ट्रांसपोर्ट नगर जुड़ा है। यहां कई वर्षों से सीट सामान्य चली आ रही थी परन्तु इसबार आरक्षण में यह पिछड़ा वर्ग मुक्त सीट हो गई है जिस कारण यहां भी अब भाजपा में जमीनी रूप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी – अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। बता दें कि वार्ड क्रमांक 42 शहर से लगभग 4 किलो मीटर की दूरी पर है यह वही वार्ड है जिसे पंद्रह वर्ष पहले परिसीमन के बाद निगम में जोड़ा गया था। यहां पर भाजपा की अच्छी पकड़ मानी जाती है, वार्ड में पिछड़ा वर्ग वोटरों की संख्या भी अधिक है इसबार यह वार्ड पिछड़ा वर्ग मुक्त होने के बाद दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है वार्ड क्रमांक 42 में आए तमाम दावेदारों में से एक नाम देवदत्त साहू है यह नाम जनता से छनकर सामने आया है बताया जा रहा है कि देवदत्त साहू ने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है। विगत कई वर्षों से भाजपा से जुड़े देवदत्त साहू इस क्षेत्र में जन हितैषी कार्यों को लेकर हमेशा अग्रणी रहते हैं।
विधानसभा चुनाव हो , चाहे लोकसभा चुनाव हो यहां पर भाजपा के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के रूप में देवदत्त साहू अपने कर्तव्यों का पालन बड़े ही ईमानदारी के साथ करते आ रहे हैं। संघ की विचारधार पर कदम से कदम मिलाकर चलने वाले एक कट्टर हिंदुत्वादी चहरा माने जाते हैं। अपने क्षेत्र में जनसेवा की भावना के कारण इन्होंने अपनी जमीनी पकड़ लोगों में बनाई है। देवदत्त साहू ने राजनीति के वार्ड क्रमांक 42 के अमली भौना, बजरंगपारा, बजरंग डीपा , सोनूमुड़ा मंदिर कालोनी , इंदिरा आवास, क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक परिचय के साथ – साथ लोगों के बीच चिकित्सा कार्य के लिए भी विशेष रूप से जाने पहचाने जाते हैं। धार्मिक कार्य जैसे हनुमान जयंती दुर्गा पूजा में वार्ड वासियों के साथ प्रबल रूप से उपस्थित रहते हैं। देवदत्त साहू की दावेदारी सामने आते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। इसी विषय पर कुछ वार्ड वासियों से चर्चा पर उन्होंने बताया कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व को भाजपा चुनावी रण में सामने रखेगी तो निश्चित तौर पर यह सीट एक मर्तबा फिर भाजपा की झोली में होगी।